Please wait
वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic असम के जोरहाट में वायु सेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त, पांच जवान बलिदान Sudhir wins historic

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा के उपायुक्तों को राष्ट्रपति के हाथों मिला भूमि सम्मान

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल व उनकी टीम को भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान कर भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए संचालित अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

18 Jul 2023

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम और लोहरदगा के उपायुक्तों को राष्ट्रपति के हाथों मिला भूमि सम्मान


रांची। भूमि संसाधन विभाग के तत्वावधान में नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में मंगलवार को पश्चिमी सिंहभूम के उपायुक्त अनन्य मित्तल को राष्ट्रपति ने सम्मानित किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल व उनकी टीम को भूमि सम्मान-2023 प्लेटिनम सर्टिफिकेट प्रदान कर भूमि रिकॉर्ड सुधार के लिए संचालित अभियान में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया।

पुरस्कार प्राप्त करने वाली जिले की टीम में अपर उपायुक्त संतोष कुमार सिन्हा एवं जिला भू अर्जन पदाधिकारी एजाज अनवर शामिल थे। सम्मान मिलने के बाद उपायुक्त ने कहा कि यह सम्मान जिले के लिए गर्व की बात है। इसमें पूरी टीम की मेहनत है। इस तरह का सम्मान मिलने से टीम का मनोबल बढ़ता है। उपायुक्त ने इस उपलब्धि का श्रेय सभी कर्मचारियों को दिया।

लोहरदगा जिले के डीसी डॉक्टर वाघमारे प्रसाद कृष्ण और उप विकास आयुक्त समीरा एस को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भूमि सम्मान अवार्ड से सम्मानित किया है। विज्ञान भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में डीसी और डीडीसी ने यह सम्मान राष्ट्रपति के हाथों प्राप्त किया, जो लोहरदगा के लिए यह गौरव की बात है।

राष्ट्रपति भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में पूरे देश के 75 जिलों में लोहरदगा को भी यह सम्मान मिला है।लोहरदगा जिले की ओर से उपायुक्त डॉ. वाघमारे प्रसाद कृष्ण, उप विकास आयुक्त समीरा एस को लैंड डिजिटलाइजेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सम्मानित किया है। लोहरदगा के साथ झारखंड के नौ जिलों को भी यह सम्मान मिला है। इसमें पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला, दुमका, चतरा, गुमला, गिरिडीह, खूंटी और सिमडेगा शामिल हैं।

डीसी और डीडीसी के नेतृत्व में सेल डीड, खतियान और अन्य जमीन संबंधी डॉक्यूमेंट का डिजिटलाइजेशन करने का 99 प्रतिशत से अधिक सफलतापूर्वक किया गया है। लोहरदगा डीसी और डीडीसी को राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिलने पर यहां के लोगों ने खुशी जताई है। साथ ही उन्होंने जिला प्रशासन को बधाई दी है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News